Breaking news

Monday, April 29, 2019

April 29, 2019

How To Earn Money Online In Hindi

TECHNO BLOGGER  


इन 5 तरीकों से आप भी ऑनलाइन कमा सकते हैं 

पैसा


आपको ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के जरिये काम करते समय सावधान भी रहना जरूरी है

नई दिल्ली. अब इंटरनेट के जरिये घर बैठे कमाई की जा सकती है. हालांकि, आपको ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के जरिये काम करते समय सावधान भी रहना होगा. आज हम कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जो आपको ऑनलाइन पैसे कमाने में मदद कर सकता है.

1. फ्रीलांसिंग करें फ्रीलांसिंग हमेशा पैसे कमाने के लिए एक लोकप्रिय तरीका रहा है और इंटरनेट पर पैसे कमाने का यह विकल्प काफी शानदार है. अलग-अलग कौशल वाले लोगों के लिए फ्रीलांसिंग की पेशकश करने वाली कई वेबसाइट्स हैं. आपको बस इतना करना है कि अपना खाता बनाएं, लिस्टिंग के माध्यम से ब्राउज़ करें, और अपने मुफीद कार्य के लिए आवेदन करें.

कुछ वेबसाइट्स इसके लिए आपको अपने कौशल के विवरण के साथ पर्सनल लिस्टिंग करती हैं ताकि फ्रीलांसिंग का काम देने वाले आपके सीधे संपर्क कर सकें. Outfiverr.com, upwork.com,freelancer.com worknhire.com फ्रीलांसिंग जॉब का मौका दे रही हैं. इन बेवसाइट्स के जरिये घर बैठे आप 5 डॉलर से 100 डॉलर रोजाना तक कमा सकते हैं. अगर क्लाइट्स को आपका काम पंसद आ गया तो वह आपके खाते में पैसे भेज देते हैं. कुछ क्लाइंट्स PayPall खाता खोलने की भी सलाह देते हैं. 

2. अपनी वेबसाइट शुरू करें अपनी वेबसाइट बनाने में मदद के लिए ऑनलाइन पर्याप्त सामग्री उपलब्ध है. इसमें आपकी वेबसाइट के लिए डोमेन, टेम्पलेट्स और डिजाइन चुनना शामिल है. जब आप बेवसाइट बना लेते हैं तो आपकी बेवसाइट पर आने वाले ग्राहक गूगल एडसेंस पर जैसे ही साइन अप करते हैं तो आपकी वेबसाइट पर दिखाई देने वाले विज्ञापन पर क्लिक किए जाने से आपको पैसे कमाने में मदद मिलती है. आपकी वेबसाइट पर जितना अधिक ट्रैफिक मिलता है, उतना अधिक कमाई की संभावना अधिक होगी.

3. मार्केटिंग से जुड़ें जब आपकी बेवसाइट दौड़ने के लिए तैयार हो जाये यानी ठीक-ठाक ट्रैफिक आने लगे तो कंपनियों को अपनी बेवसाइट पर लिंक इंसर्ट करने की अनुमति दे दें. जैसे ही आपकी साइट पर मौजूद लिंक के जरिये कोई व्यक्ति खरीदारी करेगा तो आपकी भी कमाई होगी.

4. सर्वे और समीक्षा करें ऑनलाइन सर्वे करने, ऑनलाइन सर्च करने और उत्पादों की समीक्षा लिखने के लिए पैसे की पेशकश करने वाली कई वेबसाइटें हैं. इसमें से कई बेवसाइट्स आपके खाते की जानकारी भी मांगती हैं. ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है. हो सकता है ये आपके बैंक खाते की जानकारी लेकर आपको नुकसान भी पहुंचा दें. वेबसाइट की प्रतिष्ठा का मूल्यांकन करते समय सावधान रहें क्योंकि उनमें से कई घोटाले हो सकते हैं.

5. वर्चुअल असिस्टेंट बनें घर बैठकर कंपनी के काम को करना . ग्राहकों से बातचीत करना इसमें शामिल है. यह काम आभासी सहायक (वर्चुअल असिस्टेंट यानी वीए) करता है. वीए मूल रूप से अपने ग्राहकों के साथ ऑनलाइन वार्तालाप करते हैं और अपने व्यवसाय के पहलुओं का प्रबंधन करते हैं. जब आप आभासी सहायक के रूप में काम करते हैं, तो आप कर्मचारी के रूप में काम करना चुन सकते हैं या आप अपना खुद का व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं

वीए काफी कुशल, पेशेवर हैं जो कंपनियों, व्यवसायों और उद्यमियों को प्रशासनिक मदद प्रदान करते हैं. ये फोन कॉल्स करते हैं. ई-मेल का जबाव देते हैं और डाटा इंट्री का भी काम करते हैं.

हिंदी में पर्सनल फाइनेंस और शेयर बाजार के नियमित अपडेट्स के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज. इस पेज को लाइक करने के लिए


April 29, 2019

Oppo F11 Pro का Marvel Avengers Limited Edition हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

TECHNO BLOGGER

Oppo F11 Pro का Marvel Avengers Limited Edition हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस



इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 27,990 रुपये रखी है

चाइनीज कंपनी ओप्पो ने भारत में F11 PRO Marvel Avengers Limited Edition को लॉन्च कर दिया है।
 AMOZON INDIA पर यह लिमिटेड एडिशन 1 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Oppo F11 Pro Marvel Avengers Limited Edition को 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 27,990 रुपये तय की है। Oppo F11 Pro के नॉर्मल एडिशन की कीमत 24,990 रुपये है। Marvel Avengers Limited Edition को 3,000 रुपये अधिक कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन Thunder Black और Aurora Green कलर में आता है।

Oppo F11 Pro Marvel Avengers Limited Edition एक अलग पेंट जॉब और बैक में ब्लू फिनिश के साथ आता है। इसमें एवेंजर लोगो भी है। इसमें पावर बटन रेड कलर एसेंट के साथ आता है।

स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

नॉर्मल एडिशन के मुकाबले Marvel Avengers Limited Edition में 128GB storage दी गई है। इसके लिमिटेड एडिशन में 64जीबी की स्टोरेज दी गई थी। हालांकि इसमें 6जीबी रैम है। फोन में 6.53-inch Full HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल्स का है। फोन के फ्रंट में नॉच और होल पंच डिजाइन नहीं दिया गया है। फोन में MediaTek Helio P70 SoC के साथ Mali-G72 MP3 GPU और 6GB RAM है। स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर शामिल है। इसके प्राइमरी कैमरा में सोनी का IMX586 इमेज सेंसर दिया गया है, जो ऑनर View 20 और रेडमी Note 7 Pro में भी इस्तेमाल किया गया है।

स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। ओप्पो F11 Pro में कंपनी का खुद का एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड कस्टम OS Color OS 6 दिया गया है। ओप्पो ने F11 Pro में 4,000mAh की बैटरी दी है। फोन WiFi, LTE, GPS, Bluetooth सपोर्ट करता है और इसमें रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन ColorOS 6 पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है।